15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

चलती कार में भीषण आग: घुमारवीं के पास हादसे में लाखों का नुकसान, चालक बाल-बाल बचा

चलती कार में भीषण आग: घुमारवीं के पास हादसे में लाखों का नुकसान, चालक बाल-बाल बचा

Ashoka Times….18 October 2024

घुमारवीं के समीप कसारू गांव में सड़क पर चल रही एक कार में अचानक भयंकर आग लग गई, जिससे करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। गनीमत यह रही कि कार चालक नीरज शर्मा समय रहते कार से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

यह घटना वीरवार रात करीब 11 बजे की है, जब नीरज शर्मा अपनी कार से बैरी से कसारू की ओर जा रहे थे। अचानक कार से धुआं उठने लगा। गाड़ी रोककर जब नीरज ने बोनट खोला, तो आग की लपटें उठती दिखीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय निवासी रचित ने बताया कि नीरज उनके रिश्तेदार हैं, और वे कसारू में उनके घर आए थे। रात में नीरज चंडीगढ़ के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण यह संभव नहीं हो पाया। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles