15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

नेशनल हाईवे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत….

नेशनल हाईवे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत में एक की मौत….

Ashoka Times….17 October 2024

पांवटा साहिब के नेशनल हाई-वे-07 पर बीती रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। यह घटना क्यारदा के पास हुई, जब एक ट्रक और पिकअप आपस में भिड़ गए। हादसे में मरने वाले की पहचान बिक्कु, पुत्र रतू राम, निवासी गांव जामना, तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक (एचपी 17जी-8725) नाहन की ओर जा रहा था, जबकि पिकअप (एचपी 17एच-2729) पांवटा साहिब की ओर से आ रही थी। क्यारदा फैक्ट्री के पास ट्रक चालक ने गड्ढे से बचने के लिए ट्रक को गलत दिशा में मोड़ दिया, जिससे पिकअप चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान टक्कर हुई, जिससे पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सूरजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

माजरा पुलिस थाना की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ पांवटा, आईपीएस अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles