15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हिमाचल सरकार ने जारी किया 2025 का अवकाश कैलेंडर: महिलाओं के लिए विशेष छुट्टियों की घोषणा….

हिमाचल सरकार ने जारी किया 2025 का अवकाश कैलेंडर: महिलाओं के लिए विशेष छुट्टियों की घोषणा….

Ashoka Times….18 October 2024

हिमाचल सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाशों का कैलेंडर जारी कर दिया है। आगामी वर्ष में 3 राजपत्रित छुट्टियां रविवार को पड़ेंगी। इनमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), राम नवमी (6 अप्रैल), और मुहर्रम (6 जुलाई) शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

वर्ष 2025 में कुल 24 राजपत्रित छुट्टियां होंगी, जबकि 12 वैकल्पिक अवकाश भी प्रदान किए जाएंगे। राजपत्रित छुट्टियों की सूची में 25 जनवरी को पूर्ण राजस्व दिवस, 12 फरवरी को गुरु रविदास जयंती, 26 फरवरी महाशिवरात्रि, 14 मार्च को होली, 31 मार्च को ईद-उल-फितर, 6 अप्रैल राम नवमी, 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, 18 अप्रैल गुड फ्राइडे, 29 अप्रैल भगवान श्री परशुराम जयंती, 12 मई बुद्ध पूर्णिमा, 29 मई महाराणा प्रताप जयंती, 7 जून ईद-उल-जुहा, 11 जून संत गुरु कबीर जयंती, 6 जुलाई मुहर्रम, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और दशहरा, 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 20 अक्टूबर दिवाली और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी होगी।

वैकल्पिक छुट्टियों में 1 जनवरी नववर्ष, 14 जनवरी मकर संक्रांति, 2 फरवरी बसंत पंचमी, 23 फरवरी स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती, 13 अप्रैल बैसाखी, 9 मई गुरु रवींद्रनाथ जयंती, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी, 30 सितंबर दशहरा, 22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा, 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस और 24 दिसंबर क्रिसमस की पूर्व संध्या शामिल हैं।

महिलाओं के लिए विशेष छुट्टियां 9 अगस्त को रक्षाबंधन, 10 अक्टूबर को करवाचौथ और 23 अक्टूबर को भाई दूज पर रहेंगी। ये छुट्टियां महिला सरकारी कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी महिला कर्मचारियों के लिए होंगी, जिन्हें नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत अवकाश प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles