19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

*एचआईवी-एड्स की रोकथाम हेतु आयोजित होगी मैराथन -डा. अजय पाठक*

Ashoka time’s…9 September 24

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी और एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के उददेश्य से मंगलवार 10 सितम्बर 2024 को एक मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में सिरमौर जिला के 15 रेड रिबन क्लब के सदस्यों के अलावा राजकीय स्नातमोत्तर महाविद्यालय नाहन और अन्य संस्थानों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 3 किलोमीटर की यह ‘‘रन रेड’’ मैराथन मंगलवार सुबह 10 बजे नाहन चौगान से प्रारम्भ होगी। इसके उपरांत नया बाजार होकर शमशेर विला राउंड होते हुए वापिस चौगान में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम हेतु आम जन में जागरूकता लाने के लिए इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।

*मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को मिलेंगे नकद पुरस्कार-डा. वीना संगल*

सिरमौर जिला की एड्स कंट्रोल कार्यक्रम की जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. वीना संगल ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़कियों की केटेगरी में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 2500-2500 रुपये का प्रथम पुरस्कार, द्वतीय पुरस्कार के रूप में 2000-2000 रुपये तथा तीसरे पुरस्कार के रूप में 1500-1500 रुपये दिये जायेंगे। इसी प्रकार चार प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिये जायंगे।

डा. वीना सांगल ने आम जन से एचआईवी और एड्स की रोकथाम और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग देने अपील की है।

श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला 03 से 17 अक्तूबर तक होगा आयोजित- एल.आर.वर्मा

टीचर डे पर गुरु नानक मिशन स्कूल में सम्मान समारोह…SDM ने किया बच्चों और टीचर्स को मोटिवेट…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles