11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

टीचर डे पर गुरु नानक मिशन स्कूल में सम्मान समारोह…SDM ने किया बच्चों और टीचर्स को मोटिवेट…

Ashoka Times….5 August 2024

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में टीचर्स डे पर भव्य सम्मान समारोह आयोजन किया गया इस दौरान एसडीएम गुजींत चीमा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

टीचर्स डे पर सिरमौर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा सामूहिक आयोजन किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीएम गुंजित चीमा ने कहा कि बच्चों पर टॉप करने का जो प्रेशर स्कूल और परिजनों की ओर से बढ़ रहा है यह कतई नहीं होना चाहिए बच्चों को उनकी स्किल के हिसाब से मोटिवेट किया जाना चाहिए इसमें सबसे बड़ी और अहम भूमिका स्कूल निभा सकते हैं और परिजन उनकी स्किल को और मजबूत और सही दिशा देने के लिए काम कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर बच्चा टॉप करें लेकिन हर बच्चे में एक अलग काबिलियत भगवान ने दी है उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज की डेट में सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरा है साथ ही बच्चों की बौद्धिक शिक्षा पर भी असर डाल रहा है दरअसल सोशल मीडिया पर हर 10 सेकंड में बच्चे वीडियो स्क्रोल कर रहे हैं ऐसे में उनकी पढ़ने की क्षमता काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए उनके दोस्त और साथी बनकर उनके साथ समय व्यतीत किया जाए शर्त ये रहे की परिजन भी उस दौरान मोबाइल से दूर रहें। 

बच्चों ने दी बेहतरीन परफॉर्मेंस…

सिरमौर एजुकेशन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा विभिन्न स्कूलों के बेहतरीन टीचर्स को सम्मानित किया गया। आखिर में विद्यापीठ के डायरेक्टर नत्थीमल द्वारा सभी उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद किया गया।

एसडीएम गुंजित चीमा द्वारा टीचर्स को सम्मानित करते हुए तस्वीरें 

इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्षता निर्मल कौर मीनू गुप्ता रविंद्र सिंह मधुकर डोगरी सहित पार्षद उपस्थित रहे

इस मौके पर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी, द स्कॉलर्स होम स्कूल के डायरेक्टर नरेंद्र सिंह नारंग, प्रिंसिपल मेनब्रांच गुरविंदर चावला, प्रिंसिपल कंवलजीत कौर, सिरमौर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष बलजीत नागरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles