19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

संगीत प्रतियोगिता में चमके बी के डी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं…..

Ashoka Times….9 September 2024

पांवटा साहिब | 2 सितंबर से 5 सितंबर तक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिवपुर पांवटा साहिब में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसमें BKD सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संस्कृत गीतिका, समूह गान, और वन एक्ट प्ले में प्रथम स्थान प्राप्त किया .

इस प्रतियोगिता में संस्कृत गीतिका में तीन छात्राओं प्रियांशी, वंशिका, तथा मानस्वी ने भाग लिया व समूह गान में बारह छात्राओं वंशिका, प्रियांशी, मानस्वी, हरमन कौर, मन्नत, अमनदीप, हंसिका, ज्योतिका, अमृत, करिश्मा, अंजलि, सनेहा ने भाग लिया और वन एक्ट प्ले में दस छात्राओं अंजली, अंजली सैनी, अमनीत कौर, पारी पाठक, हरप्रीत कौर, सिमरन कौर, अनुष्का कश्यप, कृतिका, अमनदीप कौर, तथा साक्षी ने भाग लिया |

तीनों के सुरीले मोहक स्वर ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया | इससे पहले भी संगीत की कई कई प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं | इस अवसर पर प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी ने छात्रों की पीठ थपथपाकर उन्हें बधाई दी | तथा भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई | संगीत अध्यापिका अंजलि कल्याण तथा अर्पणा वर्मा की भी उनके उत्तम मार्गदर्शन के लिए सराहना की गई |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles