15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

उफनती नदी को पार करने के प्रयास में एक व्यक्ति ने गंवाई जान…

डीसी बोले; जिला में भारी वर्षा के कारण 44.56 करोड़ का नुकसान

Ashoka Times…10 July 23 paonta Sahib 

सिरमौर जिला में पिछले 72 घंटों से लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान हुआ है। एक व्यक्ति की भी खड्ड में बह जाने से मौत हुई है। यह जानकारी डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने दी है। 

बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब में धौला कुआं में उफनती नदी को पार करने के चक्कर में एक व्यक्ति की बहनें से मौत हो गई। लोगों के मना करने के बावजूद यह युवक पैदल उफनते खड़ को पार करने का प्रयास कर रहा था हालांकि लोगों ने उसे बार बार मना भी किया लेकिन वह नहीं माना और खंड में बह गया। ऐसा लग रहा था कि वह मौत को गले लगाने के लिए निकला हो।

वहीं दूसरी ओर डीसी सिरमौर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खु ने सोमवार को प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान तथा राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों की वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से समीक्षा की। उपायुक्त सुमिटा खिमटा ने बैठक में मुख्यमंत्री को सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

टापू पर फंसे 5 लोग…एनडीआरएफ रही असफल…हवाई जहाज की मांग… पढ़िए क्या है हालात 

कुछ सेकंड में ही निकल गया पुल और सड़क को पानी…देखें पहाड़ों में कैसी है स्थिति… 

नदी के बीच फंसे 25 से 30 लोगों का रात भर चला रेस्क्यू…सभी सुरक्षित…SDM 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के उपरांत उपायुक्त सिरमौर खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में भारी वर्षा के कारण सड़क, पेयजल योजनाओ, बिजली आपूर्ति और अन्य जनसेवाओं को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आरम्भिक तौर पर प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिरमौर जिला में 7 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक करीब 44.56 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण यह नुकसान कई गुना बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के कारण जिला में अभी तक केवल एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस व्यक्ति की मृत्यु धौलाकुुंआ के समीप खडड मंे बहकर होने से हुई है।

सुमित खिमटा ने बताया कि भारी वर्षा के कारण जल शक्ति विभाग को करीब 22 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग को 86 लाख़ रुपये, बिजली विभाग को 2.20 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 17 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय उच्च मार्ग को 2 करोड़ रुपये तथा राजस्व विभाग को 50 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को जिला की सभी पेयजल योजनाओं को सुचारू एवं कार्यशील बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने भारी बारिश के कारण बाधित जिला की 115 पेयजल योजनाओं को शीघ्र ही बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए हैं।

उन्होंने लोेक निर्माण विभाग को जिला की विभिन्न मुख्य सड़कों के अलावा ग्रामीण मार्गों को भी कार्यशील बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिला में पांवटा-शिलाई राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कच्ची ढांग के समीप भारी बारिश के कारण भू-स्खलन और सड़क धंसने के कारण बाधित है जिसमें वाया मालग-छछेती यातायात बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार सोलन-मिनस सड़क जो कि भू-स्खलन के कारण चाड़ना के पास बाधित है को भी खोलने के प्रयास जारी हैं।

उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक दो दिनों में और भारी बारिश की संभावनायें व्यक्त की गई हैं इसलिए जनता से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा खड़डो तथा नदी नालों के समीप न जाने का आग्रह किया गया है।

सुमित खिमटा ने कहा कि भारी वर्षा के कारण बाढ़ और भू-स्खलन के दृष्टिगत जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण मिलकर अत्यंत गंभीरता से कार्य कर रहे हैं और सूचना मिलते ही बचाव और पुनर्वास कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने जनसेवाओं से जुड़े सभी प्रमुख विभागों को अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित नुकसान की रिपोर्ट शीघ प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने कृषि, उद्यान तथा पशुपालन विभाग को बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेकर नुकसान का आकलन प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

उपायुक्त ने जिला में जनसेवाओं और जन सुविधाओं को कार्यशील बनाये रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की आपदा और दुर्घटना के समय प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाई जा सके

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड दर्शन सिंह, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, अधीशासी अभियंता सिंचाई एवं स्वास्थ्य अशीष राणा व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles