15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

टापू पर फंसे 5 लोग…एनडीआरएफ रही असफल…हवाई जहाज की मांग… पढ़िए क्या है हालात

  1. पोंटा साहिब के किशनपुरा में 150 बीघा फसल पर फिरा पानी…टोका नगला में गिरी गौशाला…

Ashoka Times…10 July 23 paonta Sahib

पोंटा साहिब के राजबन में एक क्रेशर पर 5 के करीब लोग फंसे हुए हैं जिनके रेस्क्यू के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है लेकिन पानी अधिक होने के कारण NDRF ने भी फिलहाल रेस्क्यू के लिए मना कर दिया है वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने 5 लोगों को निकालने के लिए हवाई जहाज की मदद के लिए भी कहा गया है।

वही दूसरी ओर पोंटा साहिब के किशनपुरा में 150 बीघा जमीन पर लगाई गई फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी ने पूरी फसल को तबाह कर दिया जिसका जायजा लेने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अधिकारियों को भेजा है।

सिर्फ इतना ही नहीं फसल के साथ-साथ टोकानगला गांव में एक गौशाला भी गिर गई उसका भी अधिकारी चाचा ले रहे हैं।

बता दें कि लगातार तेज बारिश के कारण पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में बुरी तरह से पानी भर गया है कई जगहों पर तो हालात ऐसे हैं कि आप वहां जा भी नहीं सकते।

वहीं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहां की पुलिस भी किसी तरह के रेस्क्यू के लिए तैयार है पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है ऐसी जगहों पर जहां पानी और नदी उफान पर है पुलिस लोगों को जाने से रोक रही हैं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी नदी नाले के पास लोग ना जाएं क्योंकि यह काफी रिस्की हो सकता है।

 

वहीं एसडीएम गुंजित चीमा और तहसीलदार रेषभ शर्मा बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है 5 लोग जिनका रेस्क्यू किया जाना है वह सुरक्षित हैं और उनके पास 2 दिन के लिए खाना भी मौजूद है पानी अधिक होने के कारण एनडीआरएफ टीम ने फिलहाल रेस्क्यू खतरनाक बताया है फिर भी प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है ताकि किसी भी अनहोनी स्थिति में एकदम से एक्टिव हुआ जा सके प्रशासन की पूरे क्षेत्र पर नजर है। और किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए भी तैयार हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles