15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिलावासियों से की अपील

भारी बारिश से न घबरायें, सरकार उनके साथ खड़ी है, जरूरी सावधानियां बरतें…

Ashoka time’s…10 July 23 

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी भारी वर्षा के कारण सड़क, पुल, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक जन सुविधाओं और जन सेवाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में भी भारी बारिश के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला में सड़क, पेयजल, बिजली सेवाओं को मुख्यतः नुकसान पहुंचा है और कई अन्य जनसुविधायें भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन जन सेवाओं को बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं जिला प्रशासन के साथ सिरमौर जिला में बारिश के कारण हुए नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत प्रदान किया जाये और जनसेवाओं को शीघ्र बहाल किया जाये।

उद्योग मंत्री ने जिला के लोगों से आग्रह किया कि आपदा की इस घड़ी में सभी सहयोग करें। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से किसी क्षेत्र में बरसात के कारण होने वाली आपदा के समय एकजुट होकर इसका सामना करने के लिए कहा।

उद्योग मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि अनावश्यक यात्रा न करें और नदी, नालों तथा खडडों से दूर रहें । उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं सड़कों में भू-स्खलन हो रहा है। उन्होंने लोगों से संभावित भूस्खलन वाले क्षेत्र और सड़कों के किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करने का आग्रह भी किया है।

हर्षवर्धन चौहान कहा कि भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी जिला वासी किसी भी प्रकार की तत्काल सहायता तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी हैल्प लाईन नम्बर पर संपर्क करें।

नदी के पार टापू पर फंसे 5 लोग…एनडीआरएफ रही असफल…हवाई जहाज की मांग

सिरमौर जिला में भारी वर्षा के कारण 44.56 करोड़ का नुकसान-सुमित खिमटा

कुछ सेकंड में ही निकल गया पुल और सड़क को पानी…देखें पहाड़ों में कैसी है स्थिति…

नदी के बीच फंसे 25 से 30 लोगों का रात भर चला रेस्क्यू…सभी सुरक्षित…SDM

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles