10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आधा दर्जन बड़ी फार्मा कंपनियां नदी-नालों में फेंक रही कैमिकल युक्त पानी….VIDEO VIRAL

ASHOKA TIMES….22 फरवरी 24 पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के गोंदपुर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक बड़ी फार्मा कंपनियां अपना कैमिकल युक्त पानी नदी-नालों में छोड़ रही है । जिसके कारण जम्भुखाला में कैमिकल युक्त पानी की नदी सी बन गई है।

पांवटा साहिब के गोंदपुर क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई जिसके बाद जब मौके पर जाकर देखा गया तो सामने आया कि आधा दर्जन से अधिक फार्मा कंपनियां अपना गंदा पानी खुलेआम नदी में पाइप डालकर फैंक रही हैं। जिसके कारण आसपास इतनी ज्यादा दुर्गंध फैल गई है कि अब आप इस क्षेत्र में पांच मिनट ज्यादा यहां खड़े नहीं हो सकते है।

नियमों के मुताबिक़ उद्योग अपना पानी खुले में नहीं छोड़ सकते क्योंकि यह बेहद ख़तरनाक हो सकता है। ऐसे में पॉल्यूशन विभाग के अधिकारी इन पर सख्त कार्रवाई कर लाखों रुपए का जुर्माना भी लगा सकते हैं।

वहीं दूसरी और उद्योगों द्वारा खुलेआम छोड़े जा रहे इस केमिकल युक्त गंदे पानी से जम्भूखाला में गंदे पानी की नदी सी बन गई है जिसका रंग गहरा हरा हो गया है यह बिल्कुल साफ है कि फार्मा कंपनियों द्वारा छोड़े जाने वाला ये पानी बेहद घातक केमिकल से भरपूर है क्योंकि आसपास के क्षेत्र में फैली दुर्गंध इतनी तेज है कि आप 5 मिनट से अधिक वहां नहीं रूक सकते। कहीं-कहीं फार्मा कंपनियों द्वारा छोड़ा जा रहा पानी इतना काले रंग का है कि आप वहां खड़े भी नहीं हो सकते।

सिर्फ इतना ही नहीं एक उद्योग द्वारा तो फॉरेस्ट लैंड पर अपना केमिकल फैंक कर सीधे फॉरेस्ट विभाग को ही चेतावनी दे डाली है ऐसा बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट विभाग के लोग यहां पर आए थे लेकिन कंपनियों के साथ सांठगांठ कर निकल गए।

वही जब इस बारे में पोल्यूशन विभाग के अधिकारी पवन शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर जांच की जाएगी अगर इस तरह औद्योगिक पानी बाहर निकल रहा है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अब देखना यह होगा कि आने वाले दो चार दिनों में इन बड़ी फार्मा कंपनियों पर पॉल्यूशन विभाग क्या कार्रवाई करता है। एक और ये बड़े-बड़े फार्मा उद्योग समाजहित में लाखों रुपए खर्च करने का दावा करते हैं तो वहीं दूसरी ओर जमकर नदी नालों में केमिकल युक्त पानी डालकर समाज को कैंसर और घातक बीमारियां देने पर उतारू है।

लोकसभा चुनाव पर होने वाले व्यय की गंभीरता से निगरानी करें अधिकारी-सुमित खिमटा…

वन डिपो की आड़ में चल रहा अवैध खैर लकड़ी कारोबार… लाखों की लकड़ी बरामद…

संगड़ाह के अंधेरी गांव के पास निजी बसों की टक्कर में 9 लोग हुए घायल 

अवैध खनन….स्वच्छंद बहने वाली यमुना नदी में डाले पाइप … किया प्रवाह बंद….Video Viral

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles