14.2 C
New York
Friday, October 30, 2026

अमित शाह के दौरे से पहले बाइक को किया आग के हवाले…क्षेत्र में हड़कंप

चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात फिर कैसे हुई वारदात…

Ashoka Times…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले शरारती तत्वों द्वारा एक बाइक को आग के हवाले कर दिया जिसमें जलकर यह बाइक पूरी तरह राख हो गई। वही एक गाड़ी के शीशे तोड़ने का भी मामला सामने आया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले सतौन कस्बे में चौंकाने वाला मामला सामने आया है दरअसल 15 अक्टूबर को सतौन में अमित शाह बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।

अमित शाह का बेसब्री से इंतजार कर रहे 3 लाख हाटी : बलदेव तोमर 

ऐसे में जनसभा से कुछ दूरी पर बाइक में शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग ने पुलिस और अन्य खुफिया विभागों की नींद उड़ा दी है। वही आपको बता दें कि इस वक्त स्थान सहित आसपास क्षेत्र में कड़ा पहरा है उसके बावजूद प्रशासन की नाक तले बाइक को आग के हवाले कर दिया गया।

हरियाणा के शातिर बदमाश पहुंचे एटीएम लूटने…लोगों ने एक बदमाश को किया पुलिस के हवाले 

जानकारी मुताबिक कोटगा निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि चौक के समीप उनकी खड़ी बाइक में किसी अनजान व्यक्ति ने आग लगा दी जिससे बाइक जलकर राख हो गई तो साथ दो गाड़ियों के शीशे को भी तहस-नहस किया गया इस बड़ी घटना के बाद सतौन में बड़ा हड़कंप मच गया है।

खबर का असर सरकारी डिपो से भरे गए जांच के लिए सैंपल… 

वही दिनेश कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्होंने राजबन थाने में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है की उनकी बाइक आग लगाने वाले व्यक्ति पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं ना हो सके।

दीपावली पर सरकारी डिपो से मिलने वाला आटा निकला खराब, आटे में मिले कीड़े… 

वहीं दूसरी ओर सवाल खड़े होते हैं कि गृह मंत्री अमित शाह का दौरा है जहां पूरी फोर्स तैनात है उसके बावजूद भी ऐसी बड़ी घटनाएं सामने आ रही है।

बद्रीपुर आवासीय मकानों के बीच कथित कफ सिरप कंपनी में लगी आग…आसपास के लोग बुरी तरह से भयभीत 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles