Home / News / बद्रीपुर आवासीय मकानों के बीच कथित कफ सिरप कंपनी में लगी आग…आसपास के लोग बुरी तरह से भयभीत

बद्रीपुर आवासीय मकानों के बीच कथित कफ सिरप कंपनी में लगी आग…आसपास के लोग बुरी तरह से भयभीत

बद्रीपुर आवासीय मकानों के बीच कथित कफ सिरप कंपनी में लगी आग…आसपास के लोग बुरी तरह से भयभीत

Ashoka Times…

animal image

पोंटा साहिब के बद्रीपुर में एक कफ सिरप फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी बताया जा रहा है कि इस दौरान 30 से 40 लोग अंदर काम कर रहे थे जिसके बाद आनन-फानन में उन लोगों को बाहर निकाला गया फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

आसपास के लोगों के अनुसार यह एक कफ सिरप कंपनी है जो पिछले कई वर्षों से यहां चल रही है बता दें कि इसके आसपास काफी आवासीय मकान भी हैं कंपनी में आग लगने के कारण आसपास की दुकानें और आवासीय मकानों को भी बड़ा खतरा पैदा हुआ है।

animal image

अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर आवासीय मकानों के बीच नेशनल हाईवे पर इस कंपनी को एनओसी कैसे दी गई है फिलहाल इस कंपनी में बड़ी भयानक आग भड़की है जिसे काबू करने का प्रयास किया जा रहा है आसपास के लोग भी काफी भयभीत हैं।

वही मौके पर ऊर्जा मंत्री चौधरी सुखराम भी पहुंचे हैं उन्होंने आसपास के लोगों को विश्वास दिलाया कि किसी को कोई भी नुकसान नहीं होगा जल्द से जल्द इस पूरी आग पर काबू पा लिया जाएगा और यह तय किया जाएगा कि आवासीय घरों के नजदीक इस तरह की कंपनी होनी चाहिए या नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons