19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

दीपावली पर सरकारी डिपो से मिलने वाला आटा निकला खराब, आटे में मिले कीड़े…

अधिकारियों को शिकायत…डिपो से भरे सैंपल…

Ashoka Times…12 October Shobha 

(श्री रेणुका जी) ददाहू के सरकारी डिपो में कीड़ों वाला आटा ग्राहकों को दिया गया है वही अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं है कि सरकारी डिपो से खराब आता आवंटित किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले सरकार द्वारा सरकारी डिपो में दिया जाने वाले आटे की शिकायत कई जगहों से आई है सामने आया है कि आते कीड़े और मोटी मोटी डलियां मिली है इसे खाना आम गरीब लोगों को लिए मुश्किल है क्योंकि जिला अधिकारी इस बात को मानने को हो तैयार नहीं है कि आकाश सप्लाई करने वाले लोग इस तरह की धांधली कर सकते हैं।

उधर पांवटा साहिब से भी इस बार कई जगहों पर आटे में किरकल सामने आई है खाते वक्त दांतों में रेत की तरह किरकिरा लग रहा है जिसे खा पाना काफी मुश्किल भरा है।

डीपो होल्डर…

उधर डिपो होल्डर अलग ही राए ग्रामीणों को दे रहे हैं वही जब इस विषय में डिपो डीलर से बात की गई तो उसने आटा वापिस करने से मना कर दिया। उसने कहा कि वह खुद कॉर्पोरेशन में जाकर आटा वापस कर नया आटा ले सकते हैं।

वही इस बारे में जब जिला डिस्ट्रिक्ट फूड ऑफिसर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम ग्राहकों के घर से सैंपल नहीं उठा सकते, लेकिन खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर को डीपू होल्डर पर मौजूद आटे के सैंपल भरे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अगर आटा में कोई खराबी पाई जाती है तो फ्लोर मिल मालिकों पर कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles