10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

उपायुक्त ने पंचायत कार्यों में अनियमितता,धन के दुरूपयोग के लिए हल्लां पंचायत की प्रधान को पद से हटाया

Ashoka time’s…13 October 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपने कर्तव्यों के निर्वहन में अवचार का दोषी पाए जाने पर शिलाई विकास खंड की ग्राम पंचायत हल्लां के प्रधान पद से सविता देवी को तत्काल हटा दिया है।

उपायुक्त सिरमौर द्वारा यहां जारी आदेश में कहा गया है कि हि.प्र. पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 146 (1) की उप धारा का (ख) व (ड.) के तहत सविता देवी का ग्राम पंचायत हल्लां की प्रधान पद पर बने रहना लोकहित में अवांछनीय है इसलिए उन्हें प्रधान पद से तत्काल हटाया जाता है। सविता देवी को छः वर्ष की कालावधि के लिए उक्त अधिनियम की धारा 146 (2) के अन्तर्गत पंचायत के पदाधिकारी के रूप में निर्वाचित होने के लिए निर्रहित (अयोग्य) करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
उपायुक्त सुमित खिमटा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सविता देवी को 23,57,608 रुपये की दुरूपयोग की गई धनराशि को तुरंत पंचायत निधि खाते में जमा करवाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा उन्हें ग्राम पंचायत हल्लां की नकद राशि व पंचायत अभिलेख अथवा अन्य कोई स्टोर का सामान, प्रधान पद की मुहर के साथ तुरंत सचिव ग्राम पंचायत हल्लां को सौंपने के लिए भी कहा गया है।
जारी आदेश में कहा कि गया है कि ग्राम पंचायत हल्लां की प्रधान सविता देवी के विरूद्ध पंचायत के विभिन्न कार्यों में अनियमितता और धन के दुरूपयोग का मामला आया था। एसडीएम शिलाई द्वारा इन मामलों की नियमित जांच की गई और उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने का पूरा मौका दिया गया, किन्तु दोषी प्रधान का उत्तर नियमित जांच रिपोर्ट से विपरीत होने के कारण असंतोषजनक पाया गया है।
पांवटा साहिब में 36 वर्षीय महिला ने तोड़ा डेंगू से दम… परिवार ने की ये अपील 

बाइक दुर्घटनाग्रस्त में 27 वर्षीय युवक की मौत…दो गंभीर घायल

AKM की छात्रा रिद्धि ठाकुर का राज्य स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता में चयन…

शम्भुवाला में हत्या के आरोपी गिरफतार….sho सहित पूरी टीम ने की कड़ी मशक्कत 

1.317 किलो ग्राम नशीला पदार्थ पुलिस ने किया बरामद…DSP मानवेंद्र ने दी जानकारी 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles