13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

समाजसेवा, पत्रकारिता, देशसेवा, धर्म-संकृति को लेकर DFO, तहसीलदार सम्मानित…

Ashoka Times…20 September 23 sirmour 

श्री रेणुकाजी तीर्थ में गायत्री मंदिर का 39 वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता गायत्री मंदिर के संचालक व महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने की।

ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले इस समारोह मे समाजसेवा, पत्रकारिता, देश सेवा, धर्म-संकृति व बेहतर कार्य कुशलता के क्षेत्र में अपनी बहुमूल्य सेवाएं देने वाले नौ श्रेष्ठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दौरान वन संपदा के संरक्षण के लिए डीएफओ रेणुकाजी उर्वशी ठाकुर, बेहतर कार्यकुशलता के लिए तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर, बीएमओ धगेडा डॉ. मोनीषा अग्रवाल, देश सेवा के लिए सेवानिवृत्त सूबेदार दिनेश शर्मा, पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार शैलेश सैनी, छौऊ बौगर पंचायत की प्रधान संगीता तोमर, धावक वीरेंद्र सिंह, वयोवृद्ध कुंदन सिंह तोमर व विजिट शिरगुल सेवा दल कोटी धीमान को गायत्री पुरस्कार से नवाजा गया। सम्मानित हुए श्रेष्ठ व्यक्तियों को एक शाल, माला, व धार्मिक पुस्तकें भेंट की गई।

महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने कहा कि समाज में जो लोग दूसरों की सेवा व मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं। उनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने गायत्री मंदिर के 39 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए सम्मानित हुए श्रेष्ठ व्यक्तियों के कार्यों की सराहना भी की। इस दौरान भजन- कीर्तन, भगवती गीत संगीत व प्रवचनों के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे युवक के साथ डॉक्टर और पुलिस ने की मारपीट…!

डॉक्टर मनमोहन सिंह चौधरी श्रद्धांजलि के लिए अखंड पाठ साहिब और कीर्तन का आयोजन…

नहीं रहे शिलाई की राजनीति और विकास को एक नई धूरी देने वाले वीर सिंह राणा….

बेटे ने पिता को जान से मारने की दी धमकी…पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज 

पंचायत संस्थानों में रिक्त पदों पर निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली संशोधन कार्यक्रम प्रारम्भ-सुमित खिमटा 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles