15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बेटे ने पिता को जान से मारने की दी धमकी…पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज 

Ashoka time’s…20 September 23 

विधानसभा क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने पिता की चिट्टे को खरीदने के लिए पैसे न देने पर निर्मम पिटाई कर डाली। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भराड़ी थाना में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि वह एसडीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सुबह जब वह पैदल जा रहे थे, तो अचानक ही बेटा सामने से आया। रास्ता रोककर रुपए मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर उसने मारपीट की। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटे ने निर्मम तरीके से पिटाई की है, जिससे बाजू में गहरी चोट आई है। उन्होंने कहा कि बेटा नशे का आदी है। अक्सर नशे के लिए पैसे मांगता है। घर में रोज झगड़ा करता है।

पिता के अनुसार बेटा पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकियां तक देता है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

पंचायत संस्थानों में रिक्त पदों पर निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली संशोधन कार्यक्रम प्रारम्भ-सुमित खिमटा 

केन्द्रीय स्तरीय टूर्नामेंट में A.K.M. School ने आठ ट्रॉफी की अपने नाम…

रामलीला के दौरान फिल्मी गाने व अश्लीलता नहीं होगी बर्दाश्त…हिन्दू जागरण मंच

20 सितम्बर को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में आयोजित होगा आयुष्मान हैल्थ मेला-डा. अजय पाठक      

सिरमौर में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles