15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे युवक के साथ डॉक्टर और पुलिस ने की मारपीट…!

हैंडिकैप्ड युवक ने लगाए गंभीर आरोप…पढ़िए क्या है पूरा मामला,

Ashoka Times…20 September 23 sirmour 

जिला सिरमौर के रेणुका जी सिविल अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मरीज के साथ डॉक्टर और पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं इलाज करवाने आया  मरीज 90% हैंडिकैप्ड बताया जा रहा है।

नाहन में पत्रकार वार्ता के दौरान इस वक्त द्वारा गंभीर आरोप पत्रकारों के सामने लगाए गए…

स्थानीय युवक मेहत (ददाहू) के रहने वाले ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह सप्ताह भर पहले देर रात पेट दर्द के कारण सिविल अस्पताल रेणुका जी पहुंचा था जहां पर एक नर्स द्वारा उनके साथ पहले बदसलूकी की गई और उसके बाद नर्स ने डॉक्टर को फोन कर वहां बुला लिया इस दौरान मेरा इलाज करने की बजाए डॉक्टर द्वारा वहां पर पुलिस कांस्टेबल को बुलाया गया और एक कमरे में मुझे ले जा कर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाते हुए युवक ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल और डॉ अशोक द्वारा शराब पी हुई थी।

आरोप लगाते हुए हैंडिकैप्ड युवक ने बताया कि मुझे रात को ही अस्पताल के गेट से ही डॉक्टर ने नाहन के लिए भेज दिया इसके बाद एक निजी हॉस्पिटल में जाकर मैंने अपना तीन-चार दिन इलाज करवाया है।

एसपी को शिकायत…

वही हैंडिकैप्ड युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने इस पूरी घटना की शिकायत एसपी सिरमौर को भी दी है लेकिन बड़े दुख की बात है कि एसपी सिरमौर द्वारा उसी थाने में जांच के लिए मेरी शिकायत मार्क कर दी गई है जिस थाने की पुलिस द्वारा मेरे साथ बदसलूकी और मारपीट के आरोप है अब उसी थाने से मुझे कैसे इंसाफ मिलेगा यह आप सभी समझ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेल्थ सेक्रेटरी सीएमओ सभी को शिकायत की है उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें कहीं ना कहीं से न्याय जरूर मिलेगा उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि सबसे पहले तो ऐसे डॉक्टर को निष्कासित किया जाए जो मरीज के साथ बदसलूकी करता है और डॉक्टर का पिछला रिकॉर्ड भी हंगल जाए कि क्या पहले भी इन पर इस तरह के आरोप लगे हैं या नहीं।

बता दे की है काफी गंभीर मामला है और इसकी कुछ स्तरीय जांच भी होनी चाहिए अगर एक इलाज करवाने गए मरीज के साथ मारपीट की गई है तो यह बेहद संगीन मामला है

डॉक्टर मनमोहन सिंह चौधरी श्रद्धांजलि के लिए अखंड पाठ साहिब और कीर्तन का आयोजन…

नहीं रहे शिलाई की राजनीति और विकास को एक नई धूरी देने वाले वीर सिंह राणा….

बेटे ने पिता को जान से मारने की दी धमकी…पीड़ित पिता की शिकायत पर मामला दर्ज 

पंचायत संस्थानों में रिक्त पदों पर निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली संशोधन कार्यक्रम प्रारम्भ-सुमित खिमटा 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles