12.4 C
New York
Wednesday, November 11, 2026

संदिग्ध अवस्था में 60 वर्षीय महिला का शव बरामद…. इलाके में सनसनी…

छानबीन में जुटी पुलिस…

animal image

Ashoka time’s…15 December

animal image

सुंदरनगर उपमंडल के चैलचौक पंचायत में सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया।शव बरामद होने से चैलचौक बाजार में आसपास के लोग घटनास्थल पर मौजूद हो गए।

शव की पहचान 60 वर्षीय शुक्रि देवी पत्नी खेमू गांव गदयाहड़ा (कोहलू) के तौर पर हुई है।

AQUA

स्थानीय निवासी बलदेव सोनी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि दो घरों के बीच बनी एक खाई में गिरने से महिला की मौत हुई है। मृतक महिला शुक्रि देवी मानसिक रूप से बीमार रहती थी व चैलचौक बाजार के इर्द गिर्द हर रोज घूमती रहती थी। पति का देहांत कुछ वर्षों पूर्व हो चुका है। मृतक महिला का एक बेटा है। वह भी मानसिक रूप से बीमार रहता है। 

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा फिलहाल महिला की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी छानबीन कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles