15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

22 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत…

परिजनों ने जताई हत्या होने की आशंका…

Ashoka time’s…15 December

नाहन के अस्पताल राउंड में एक युवक की कल (बुधवार) शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है।

युवक की पहचान रोहित कुमार 22 वर्षीय पुत्र बलवीर सिंह निवासी कडोली गांव संगड़ाह के तौर पर हुई है।

बता दें कि रोहित राउंड कॉलोनी में 19 साल के पत्नी के साथ रह रहा था मिली जानकारी के अनुसार रोहित ने 1 साल पहले दूसरी जाति की युवती से विवाह किया था जिसके बाद से वह नहान में ही रह रहा था

पुलिस ने जांच में पाया है कि 22 वर्षीय रोहित ने पानी गर्म करने वाली रॉड की तार से फंदा लगाकर आत्महत्या की।पुलिस को मेडिकल कॉलेज से देर रात इस बात की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई है।

निष्पक्ष जांच के लिए बुलाई FSL टीम बाद में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। रोहित के परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है।

उधर, DSP मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मगर किसी भी आशंका को दूर करने के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया था, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles