15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

स्कूल सिक्योरिटी गार्ड पर 4 साल की मासूम बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप…

मां की शिकायत पर मामला दर्ज….

Ashoka time’s….15 December

जिला ऊना के प्राइवेट स्कूल के एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा 4 साल के मासूम बच्ची से अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है।

बच्ची की मां ने गगरेट पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी 4 साल की बेटी UKG में पढ़ती है। मां ने आरोप लगाया है कि पहले भी आरोपी ने बच्ची से‌ स्कूल की वैन में अश्लील हरकतें व बदतमीजी की है। जिसकी परिजनों ने शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी।

महिला ने बताया कि इस बार फिर सिक्योरिटी गार्ड ने उनकी बच्ची से स्कूल वैन में गंदी हरकत की है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उधर, SP अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि IPC की धारा 354 और पोक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles