10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

शिलाई में फसल बीज और कीटनाशक दवाइयां समूचित मात्रा में उपलब्ध-राजेन्द्र ठाकुर

Ashoka time’s…21 July 23 

कृषि विभाग सिरमौर के उप निदेशक राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला सहित शिलाई क्षेत्र में समुचित मात्रा में चालू खरीफ-2023 सीजन के दौरान समुचित मात्रा में कृषि बीज और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में स्थानीय किसानों की मांग के अनुरूप समय-समय पर बीज और कीटनाशक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।  

कृषि उप निदेशक ने कहा कि वर्तमान खरीफ-2023 सीजन के अन्तर्गत शिलाई क्षेत्र में 150 किलो मक्का बीज, 12 क्विंटल मोटे अनाज, 40 किलो सोयाबीन, 10 क्विंटल मटर बीज, 5 किलो टमाटर बीज, 5 किलो मूली बीज, 40 लीटर सूंडी खत्म करने की दवाई अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाई गई हैं।

उन्होंने कहा कि शिलाई में समुचित संख्या में कृषि यंत्र भी किसानों को प्रदान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 810 कुदाली, पांच कृषि औजार किट, 6 मक्की के दाने निकालने की मशीन, 113 हल, 500 दराटी, 6 गेहूं थ्रेशर, 750 हैंड रेक, 800 मक्की के दाने निकालने का हस्त चलित उपकरण,10 चारा काटने की मशीनें अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाई गई हैं।

राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में 12 प्राईवेट लाइसेंस होल्डर दुकानों के माध्यम से कृषकों को उनकी मांग के अनुरूप कीटनाशक दवाइयों का समुचित वितरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला के साथ ही शिलाई क्षेत्र में भी आगामी रबी फसल के दृष्टिगत किसानों की मांग के अनुरूप बीज, कृषि उपकरण और कीट नाशक दवाइयों की आपूर्ति समयबद्ध ढंग से की जायगी।

उन्होंने कहा कि यदि बीज, कीटनाशक दवाइयों अथवा कृषि संयत्रों की आपूर्ति में किसी भी किसान को दिक्कत आ रही है तो हमारे शिलाई स्थित कृषि कार्यालय अथवा जिला मुख्यालय में स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

कार पर गिरा भारी पत्थर एक की मौत 3 घायल…. दर्दनाक सड़क हादसा 

भारी बरसात से सिरमौर जिला में भारी तबाही, नुकसान का आंकड़ा 255 करोड़ से ऊपर पहुंचा- सुमित खिमटा*

बीएसएफ जवान ने लिखी अपनी ही मौत की कहानी…कार में मिला था जला शव…अब पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार…

बाहरी राज्य से लाई जा रही थी शराब तस्करी कर…ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles