10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

बीएसएफ जवान ने लिखी अपनी ही मौत की कहानी…कार में मिला था जला शव…अब पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार…

Ashoka Times…21 July 23 Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बीएसएफ जवान ने अपने ही मौत की कहानी उस वक्त लिख दी जब एक कार से पूरी तरह से जल चुकी बॉडी बरामद की गई परिवार वालों ने बताया कि यह है बीएसएफ जवान और कोई शक जाहिर नहीं किया।

वही अब पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए बीएसएफ जवान को बंगलुरु से गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस के सामने यह भी सवाल पहाड़ की तरह खड़ा है कि आखिर कार में जिंदा जलने वाला व्यक्ति कौन था। दर्शन पुलिस इस पूरे मामले को पहले दिन से ही संधि की दृष्टि से देख रही है जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां पर सड़क काफी चौड़ी है कार पूरी तरह से जल गई लेकिन ब्लास्ट नहीं हुई ब्लास्ट की किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले इससे संदेश यह जाता है कि जो अंदर कार में सवार था वह कार से निकल कर आसानी से बच सकता था

क्या है पूरा मामला ….

29 जून को चंबा जोत मार्ग पर कार में सवार व्यक्ति कि जिंदा जलने से मौत हो गई थी मृतक की पहचान बीएसएफ जवान अमित राणा पुत्र रघुवीर निवासी नूरपुर के तौर पर हुई थी पुलिस और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया था भीतर एक व्यक्ति के जले हुए अवशेष मिले थे साक्ष्य फॉरेंसिक टीम ने जुटाए थे इस घटना को लेकर अमित राणा के परिजनों ने भी किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया था लेकिन अब पूरी तरह से यह मामला बदल चुका है इस मामले में अमित राणा जो कार में जिंदा जल गया था उसे बंगलुरु से गिरफ्तार कर पुलिस साथ लाई है और इस पूरे षडयंत्र के धागे को उधेडने में जुट गई है।

आखिर बीएसएफ जवान ने अपनी ही मौत का यह षड्यंत्र क्यों रचा पुलिस इस पूरे मामले के ताने-बाने को उधेड़ कर रख देगी कि आखिर अमित राणा ने यह षड्यंत्र क्यों रचा और कार में जिस व्यक्ति को जलाया गया था वह कौन था।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में इससे पहले ऐसी ही एक घटना सामने आई थी जिसमें एक व्यक्ति को कार से जिंदा जला हुआ पाया गया था बाद में सामने आया था कि हरियाणा के एक व्यक्ति ने खुद को मरा घोषित करने के लिए अपने ही एक दोस्त को शराब पिलाकर जिंदा जला दिया था जब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ था तो बेहद सनसनी फैल गई थी।

बाहरी राज्य से लाई जा रही थी शराब तस्करी कर…ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे…

हिमाचल में 85 करोड रुपए के साथ 100 से अधिक अकाउंट सीज… 

मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में सहयोग करें सभी राजनैतिक दल-सुमित खिमटा

शिलाई क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के जख्मों पर मरहम का काम कर गया हर्षवर्धन चौहान का दौरा

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles