10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ITBP जवान की विधायक और पुलिस के सामने पिटाई… रास्ता कब खुलेगा पूछने पर भडके चमचे…

Ashoka Times…21 July 23 Himachal Pradesh

वैसे तो हम सभी जवानों की इज्ज़त करने की बड़ी बड़ी बातें करते हैं लेकिन जब कोई जवान सवाल करता है तो उसकी धुनाई करने में भी कोई शर्म महसूस नहीं करते हिमाचल प्रदेश में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें विधायक की मौजूदगी में जब जवान ने पुलिस से पूछा कि सड़क कब तक थ्रू होगी तो वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

बता दें कि इस पूरे मामले का एक वीडियो सामने आया है जिसके बाद अब पुलिस भी सक्रिय हो गई है हिमाचल प्रदेश की जिस पुलिस ने इस जवाब को समझा कर वापस घर भेज दिया था वीडियो वायरल के बाद अब उसे ढूंढ कर मामला दर्ज करने की बात कह रही है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान की पिटाई का वीडियो सामने आया है। ठियोग के शिलारू में पुलिस और स्थानीय विधायक की मौजूदगी में जवान की पिटाई की गई।

वीडियो वायरल होने के बाद लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। देश की रक्षा में तैनात जवानों के साथ इस तरह के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। पिटाई के बाद ITBP जवान राज सिंह बीते कल मत्याना पुलिस चौकी में FIR करने पहुंचा तो उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा गया।

पुलिस की फजीहत …

अब जब पिटाई से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसे देखने के बाद मत्याना पुलिस बीती रात ITBP जवान के पास पहुंच गई और FIR करने के लिए कह रही है, लेकिन अब राज सिंह ही FIR करके लिटिगेशन से बचना चाह रहे हैं। क्योंकि उन्हें अब परिजनों व रिश्तेदारों के निरंतर फोन आ रहे हैं।

भोटा के रहने वाले हैं राज सिंह राज सिंह हमीरपुर जिले के भोटा के रहने वाले हैं और रामपुर के ज्यूरी में तैनात हैं। छुट्टियों से वापस लौटते वक्त शिलारू में उनकी पिटाई कर दी गई। यहां सड़क लैंड स्लाइड के कारण बंद है। पिछले कल वह शिलारू में तैनात पुलिस जवान से पूछने लगे कि सड़क को थ्रू होने में कितना वक्त लगेगा। इतना पूछने पर लोगों ने जवान की पिटाई कर दी।

राज सिंह ने समीर शर्मा नाम के व्यक्ति पर उसे पीटने का आरोप लगाया है और विधायक की मौजूदगी में पिटाई पर सख्त आपत्ति जताई। पिटाई के वक्त एक महिला बार-बार जवान को छोड़ देने की बात कहती रही, लेकिन धुनाई नहीं रुकी।

शिलाई में फसल बीज और कीटनाशक दवाइयां समूचित मात्रा में उपलब्ध-राजेन्द्र ठाकुर

कार पर गिरा भारी पत्थर एक की मौत 3 घायल…. दर्दनाक सड़क हादसा 

भारी बरसात से सिरमौर जिला में भारी तबाही, नुकसान का आंकड़ा 255 करोड़ से ऊपर पहुंचा- सुमित खिमटा*

बीएसएफ जवान ने लिखी अपनी ही मौत की कहानी…कार में मिला था जला शव…अब पुलिस ने किया ऐसे गिरफ्तार…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles