21.5 C
New York
Thursday, November 5, 2026

राजस्व खातों में आधार कार्ड व मोबाइल लिंक करवाने हेतु पंचायतों में लगाए जा रहे है शिविर-उपायुक्त

Ashoka time’s…9 September 25 

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला वासियों से आह्वान किया है कि जिला के सभी भू-मालिक संबंधित ग्राम पंचायत में ग्रामीण राजस्व अधिकारी(पटवारी)से सम्पर्क कर निर्धारित तिथि पर राजस्व खातों को आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा भू-मालिकों के राजस्व खातों को आधार कार्ड व मोबाइल नं0 से लिंक करने के कार्य को प्राथमिकता के तौर पर निपटाया जाना है ताकि सभी भू-मालिकों को पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, राजस्व कोर्ट केस, पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना व अन्य राजस्व कार्यों को करने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।
उन्होंने बताया कि तहसील/उप तहसील ददाहु के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पराडा़, भरोग बनेडी, भाटगढ़, ददाहु, जरग, कांडों कांसर, खाला क्यार, कोटी धीमान, कोटला मोलर, नेहर स्वार व थाना कसोगा तथा हरिपुरधार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ब्योंग टटवा, भलोना, भुवाई व गेहल तथा कमरऊ के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरवास, भजौंन, दुगाना, जामना, कमरऊ, कठवाड़, कोड़गा, कोटापाब, सतौन, शरली मानपुर, शिलाई व टटियाणा तथा माजरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत धौलाकुआं, कोलर, माजरा, मिश्रवाला व सेनवाला मुबारकपुर तथा नारग के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोलावाला भूड़, बनेठी, बनकलां, पालियों, जमटा, कालाअंब, पीसी नाहन-1,पीसी नाहन-2, सैन की सेर, निहोग, पंजाहल, देवका पुडला, और त्रिलोकपुर तथा नारग के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनौना, दाडो देवरिया, डिलमन, सरसु, कोटला पंजोला, नेरी नावण, नारग, धरोटी व वासनी तथा नोहरा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भराडी, भाटन भूजोंड़, शामरा, चाड़ना, देवा मानल, घंडूरी, भूटली मानल, मेथाली व नोहरा में 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2025 के मध्य निर्धारित तिथियों में शिविर आयोजित किए जांएगे।
उन्होंने बताया कि पच्छाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाग पशोग, बागथन, सिरमौरी मंदिर, लानाबांका, धार टिक्करी, बाजगा, जामन की सेर, बनाह घिन्नी, मेंहदोंबाग, बनी बखोली, सुरला जनोट, मानगढ़, नैनाटिक्कर, सराहां और काटली तथा पझौता के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कूडुलवाणा, हाब्बन, जदोल, कोटलाबांगी, कोटी पधोग, सनोरा व चंदोल तथा पांवटा साहिब के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अजोली, भगानी, किशनपुरा, गोरखुवाला, पांवटा साहिब, पुरूवाला, राजपुर, शिवपुर, शिवा, बद्रीपुर, भैला व टोका नगला तथा राजगढ़ के अन्तर्गत भानत, दीदग, दाहन, डिंबर, टिक्कर, करगांणु, नेहरपाब, राणाघाट, कोठियाजाज्र, सेरजगास व शिलांजी तथा रेणुका के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अंधेरी, बाउनल काकोग, दानाघाट, लुधियाना, रजांणा, सैंज, सांगना व संगडाह, तथा रोनहाट के अन्तर्गत रोनहाट, धारवा, नैनीधार व पनोग तथा शिलाई के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बालीकोटी, बांदली, अश्याड़ी, गवाली, बकरास, मिल्लाह, शिलाई और शिरीक्यारी में 9 सितंबर से 26 सितंबर, 2025 के मध्य निर्धारित तिथियों में शिविर आयोजित किए जांएगे।
उपायुक्त ने कहा कि भू-मालिक इन शिविरों के लिए निश्चित की गई तिथियों की जानकारी हेतू ग्रामीण राजस्व अधिकारी(पटवारी)से सम्पर्क कर इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles