पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 291 ग्राम गांजा बरामद मामला दर्ज*
Ashoka time’s…5 Nov 26
दिनांक 04/11/26 को पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 291 ग्राम गांजा बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब पुरुवाला डोबरी नहर रोड़ के पास में मौजूद थी तो पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति शराफत अली निवासी गांव पुरुवाला डा0 गोरखुवाला तह0 पावंटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 291 ग्राम गांजा बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

