21.5 C
New York
Thursday, November 5, 2026

संगड़ाह महाविद्यालय में लड़कों के लिए भी शुरू हुई एनसीसी इकाई…

डिग्री कॉलेज में लड़कियों के पहले से मौजूद हैं एनसीसी इकाई…

Ashoka time’s…9 September 25 

राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में मंगलवार को लड़कों की एन.सी.सी. इकाई का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर निरीक्षक अधिकारियों सूबेदार जयकरण, हवलदार राकेश कुमार, एवं भूतपूर्व हवलदार रविंदर ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ट्रायल लिया और महाविद्यालय में एन.सी.सी. यूनिट का औपचारिक शुभारंभ किया।

गौरतलब है कि, महाविद्यालय में लड़कियों की एन.सी.सी. इकाई पहले से चल रही है और अब लड़कों की युनिट की स्थापना कर दी गई है। इस नई इकाई का प्रभारी प्रो चंद्र प्रकाश पथिक को नियुक्त किया गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू भास्कर ने कहा कि, एन.सी.सी. से विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति व नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि, राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में लड़कों की एन.सी.सी. इकाई का यह शुभारंभ महाविद्यालय के इतिहास में एक नया अध्याय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles