पांवटा साहिब के अंतर्गत सड़क दुर्घटना 02 लोग घायल मामला दर्ज*
Ashoka time’s…5 Nov 26
दिनांक 04/11/26 पुलिस थाना पांवटा साहिब में आफताब निवासी मकान नं० 158, भूपपुर, तह० पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, ने मामला दर्ज करवाया कि दिनांक 03.11.2026 को वह सड़क के किनारे अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। उसी समय एक व्यक्ति उसके सामने सड़क क्रॉस करके दूसरी तरफ जा रहा था। समय करीब 11:00 बजे दिन, एक मोटर साइकिल का नं० HP17J-0897 पर दो व्यक्ति सवार होकर रैन वैक्सी की तरफ से बद्रीपुर पांवटा की तरफ जा रहे थे, तो मोटर साइकिल चालक ने तेज रफ्तार से मोटर साइकिल चलाते हुए सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को जोर से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर नीचे गिर गया। टक्कर से मोटर साइकिल सवार व पीछे बैठा व्यक्ति भी मोटर साइकिल सहित नीचे गिर गए । इस टक्कर से पैदल चल रहे व्यक्ति को सिर में व मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को माथे पर चोटें लगीं है । पैदल चल रहे व्यक्ति का नाम राकेश कुमार उर्फ बच्चू मालूम हुआ और मोटर साइकिल चालक का नाम नीरज कुमार, निवासी केदारपुर व मोटर साइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति का नाम मुकेश कुमार, निवासी केदारपुर मालूम हुआ है। जिस पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में मोटर साइकिल चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले मे आगामी अन्वेषण जारी है।

