16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मिश्रवाला स्कूल में 250 छात्र छात्रों के साथ स्टाफ की हुई मुफ्त जाँच 

Ashoka time’s…9 September 23 

श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब द्वारा मिश्रवाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्रों एवं स्टाफ के लिए मुफ्त जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आँखों की जाँच , सामान्य स्वास्थ्य के साथ साथ शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा जाँच की गयी। इस कैम्प के माध्यम से स्कूल के 250 छात्र छात्रों के साथ स्टाफ को चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नज़ाकत हुसेन , नेत्र जाँच विशेषज्ञ अनुराधा सैनी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ पुलकित मेहता ने मरीजों का स्वास्थ्य जांच की एवं परामर्श दिया। 

पी जी आई चंडीगढ़ से अनुभव प्राप्त शिशु रोग विशेषज्ञ ने बच्चों के गहनता से जाँच की , मेडिकल ऑफिसर ने विभिन्न प्रकार की आम स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए सलाह दी। आँखों की समस्याओं के लिए जाँच विशेषज्ञ ने नि:शुल्क जांच और परामर्श प्रदान किया।

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की हमारी हर ब्रांच में विभिन अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निशुल्क शिविरों के माध्यमों से मुफ्त जाँच एवं परामर्श की सेवाएं दी जा रही है ताकि सिरमौर जिला के भाई बहनों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में सही मार्गदर्शन मिल सके। इस कड़ी में मिश्रवाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 250 स्कूल छात्र छात्रों की जाँच की गयी। उन्होंने बताया की श्री साई कार्डियक एवं क्रिटिकल केयर सेंटर पौंटा साहिब में उच्स्तरीये इलाज की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य कार्ड जैसे हिम कार्ड , आयुष्मान कार्ड योजना पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

मां बाप से जरा सी नाराज़गी पर लगा लिया गले में फंदा ….

15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, दादी की शिकायत पर मामला दर्ज …

स्क्रब टायफस से एक और व्यक्ति की मौत…आंकड़ा पहुंचा 8 तक

पांवटा साहिब में व्यक्ति पर जानलेवा हमला…पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles