11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

मां बाप से जरा सी नाराज़गी पर लगा लिया गले में फंदा ….

Ashoka Times…9 September 23 Himachal Pradesh 

राजधानी शिमला के समरहिल से सटे चायली गांव के 16 वर्षीय किशोर ने फंदा लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्य 10वीं कक्षा में पड़ रहा था। शुक्रवार शाम उसकी परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई और उनकी डांट से नाराज होकर वह घर से चला गया।

परिजनों ने बालूगंज थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात लक्ष्य की तलाश शुरू की। उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करते हुए पुलिस की टीम चायली गांव से सटे घने जंगल में पहुंची। जंगल में लक्ष्य का शव पेड़ से लटका मिला। लक्ष्य अपने माता-पिता संग चायली में नाना-नानी के पास रहता था। मृतक की शिनाख्त लक्ष्य पुत्र राजपाल कश्यप के रूप में हुई है।

एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

15 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, दादी की शिकायत पर मामला दर्ज …

स्क्रब टायफस से एक और व्यक्ति की मौत…आंकड़ा पहुंचा 8 तक

पांवटा साहिब में व्यक्ति पर जानलेवा हमला…पुलिस ने किया मामला दर्ज

प्रदेश सरकार द्वारा एक हजार करोड़ रुपये राहत एवं पुनर्वास के लिए वितरित-रोहित ठाकुर

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles