11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब में व्यक्ति पर जानलेवा हमला…पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

Ashoka Times…9 September 23 paonta Sahib

पांवटा साहिब के बांयकुआं में भीम सिंह नाम के एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया इस दौरान उनके सिर पर गहरी चोट आई है। शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।

इस बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए चश्मदीद गवाह गुरमीत सिंह निवासी जामनीवाला ने बताया कि बुधवार के दिन वह और भीम सिंह घर के सामने सड़क में गड्ढों को भरने के गटका बजरी ला रहे थे। इस दौरान भी सिंह अपना ट्रैक्टर चला रहा था तभी बांयकुआं के नजदीक रास्ते में सुरेंद्र धर्मेंद्र मिथुन और उनके साथ दो अन्य व्यक्तियों ने भीम सिंह पर हमला कर दिया भीम सिंह को जो की ट्रैक्टर चला रहा था गिरेबान से पड़कर नीचे उतार लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी इस दौरान मैंने और वहां पहुंचे सौरभ ने भीम सिंह को बचाने का प्रयास किया लेकिन भीम सिंह की जान लेने पर उतारू सुरेंद्र सिंह ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ लोहे का पलटना से भीम सिंह के सिर के बीच दे मारा जिसके कारण भीम सिंह को सिर में गंभीर चोट आई है।

वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले को लेकर कईं धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है हालांकि आखिरी जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभी जानलेवा हमला करने वालों को हिरासत में नहीं लिया है।

वहीं पीड़ितों ने आरोप लगाए हैं कि इस पूरे मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पुलिस दबाव बनाया जा रहा है जिसके कारण पीड़ित व्यक्ति को न्याय मिलने में देरी हो रही है। वही घायल प्रेम सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles