18.8 C
New York
Saturday, October 17, 2026

भारापुर स्वास्थ्य शिविर में अभी तक 68 लोगों का उपचार… मुफ्त दवाएं मुफ्त जांच

9 से 12 सितंबर को रामपुर में भी स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित… मलकीत

ASHOKA TIME’S…6 सितम्बर 

धौला कुआं पंचायत में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए लगातार शेरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 68 लोग मुफ्त इलाज और जांच का लाभ उठा चुके हैं।

नाहन विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य शिविरों के प्रभारी एवं स्वास्थ स्वयंसेवक अभियान हिमाचल प्रदेश प्रभारी डॉक्टर एस के सबलोक के कुशल नेतृत्व में शिवर लग रहे हैं।

पूर्व प्रधान एवं प्रभारी धौलाकुआं मलकीत सिंह ने बताया कि आज भारापुर स्वास्थ्य शिविर में अभी तक 68 लोगों का उपचार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक लोग पहुंचे ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल पाए।

उन्होंने बताया कि रामपुर  में 9 सितंबर और 12 सितंबर को शिविरों का आयोजन किया जाएगा। आसपास के अधिक से अधिक लोग इन शेयरों में आएं और अपना मुफ्त में इलाज करवाएं

पूर्व प्रधान धौला कुआं पंचायत मलकीत चौधरी ने बताया कि इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है । शिविरों में मरीजों के स्वास्थ्य व  खून की जांच की जा रही है व दवाइयां मुफ्त प्रदान की जाएगी!

आमजन से अनुरोध है कि वह स्वास्थ्य शिविरों का भरपूर लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शिविर को सफल बनाएं!

भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति एक सेवा का अवसर है और इसी  के अंतर्गत माननीय अनुराग ठाकुर सांसद हमीरपुर एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा स्वास्थ्य सेवा का कार्यक्रम शुरू किया गया है। आदरणीय विधायक डॉ राजीव बिंदल के मार्गदर्शन से नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है|

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के लक्ष्य में ‘सबका प्रयास’ शामिल करके  भाजपा सरकार ने पिछले आठ वर्षों में नए भारत की नींव रखी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles