20.2 C
New York
Saturday, October 17, 2026

निजी और सरकारी स्कूलों में शिक्षक बेहतरीन…मदन मोहन

प्रोफ़ेसर संतोष कुमार मेमोरियल अवार्ड आयोजन, मदन मोहन रहे मुख्यातिथि…

Ashoka Times…6September 

शिक्षक दिवस: श्यामपुर स्थित साईं विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरस संस्था द्वारा शिक्षा दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

जिसमें सरस संस्था द्वारा “प्रोफ़ेसर संतोष कुमार मेमोरियल टीचर्स अवार्ड -2022” का भी आयोजन किया गया जिसमे पांवटा साहिब के प्रसिद्ध समाजसेवी /उद्योगपति व भाजपा के वरिष्ठ नेता मदन मोहन शर्मा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। वहीं पंवार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन के चेयरमैन व् सीआरए के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. बीएस पंवार व् शिक्षाविद्व रोशनलाल चौधरी कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

पांवटा साहिब सहित दुर्गम इलाकों में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने के लिए वर्तमान व् पूर्व अध्यापकों को “प्रोफ़ेसर संतोष कुमार मेमोरियल टीचर्स अवार्ड -2022” से नवाजा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदन मोहन शर्मा ने संबोधन के दौरान शिक्षक दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किये और सम्मनित शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा की आज भी अच्छे शिक्षक समाज में अपनी अलग चाप छोड़ जाते है और देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा की सरकारी व निजी दोनों क्षेत्रों में शिक्षक बेहतरीन कार्य कर रहे है चाहे कोरोना काल हो या फिर अन्य दायित्व ,सभी को अध्यापक निभा रहे है जिसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र है।

वही इस दौरान रोशन लाल शास्त्री जो खुद भी एक शिक्षक रह चुके हैं उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ बच्चों का ही नहीं देश का भविष्य है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles