15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

गुरु नानक में रही वार्षिक पारितोषिक की धूम, बच्चों ने नाटी और भांगड़े पर जमाया रंग….

Ashoka Times…20 December paonta sahib

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का मन मोह लिया, दरअसल आज गुरु नानक मिशन स्कूल द्वारा वार्षिक पारितोषिक समारोह मनाया गया था।

पांवटा साहिब के विख्यात गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बच्चों द्वारा न केवल वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान हाईएस्ट नंबर लेकर अपनी और टीचर्स की मेहनत का लोहा मनवाया वहीं दूसरी और एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम देकर देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक भी दिखाई।

इस मौके पर जिओन लाइफ साइंस के एमडी सुरेश गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में यहां पर उपस्थित रहे उन्होंने गरीब तबके के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप के तौर पर ₹500000 की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिओन लाइफ साइंस हमेशा समाज के कमजोर वर्ग को मजबूत करने के लिए कार्य करती रही है और आगे भी करती रहेगी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में सैकड़ो ऐसे बच्चे हैं जो शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू चुके हैं लेकिन पैसे की तंगी के कारण अपने भविष्य की ओर अग्रसर नहीं हो सकते ऐसे में हमारी उन बच्चों के लिए एक छोटी सी सौगात के तौर पर यह धनराशि रहेगी।

वही इस मौके पर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जी एस सैनी ने कहा कि आज के दौर में बच्चों को उनके रोजमर्रा के काम स्वयं करने चाहिए परिजनों को सिर्फ उनकी मदद करनी चाहिए क्योंकि हमारे सामने अक्सर मां-बाप की शिकायतें आती है कि बच्चे घर में छोटे-छोटे काम भी नहीं करते, ऐसे में बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह जरूरी है कि संस्कार घर स्कूल से प्राप्त हों। उन्होंने कहा कि गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल एक ऐसी ट्रस्ट है जिसने अथक मेहनत के बाद आज प्रदेश भर में एक मुकाम हासिल किया है आज यहां से बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर निकल रहे हैं कोई इंजीनियर कोई डॉक्टर कोई आर्मी ऑफिसर अपनी अपनी फील्ड में अपने मुकाम को हासिल कर रहे हैं।

इस समारोह में प्रिंसिपल सहित कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांबा, मधूकर डोगरी, विशाल आर्य और गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के सभी ट्रस्टी मौजूद रहे।

अढाई मंजिला मकान में लगी आग… लाखों का नुक़सान

हत्याकांड का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार… न्यायालय में पेश 

गोवंश के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया गिरफतार…. क्षेत्र में हड़कम्प

वाहन की चपेट में आने से सांभर की मौत…. चालक गंभीर जख्मी

पांवटा साहिब में यहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित जल्द निपटाएं अपने काम..

नव विवाहिता ने लगाया फंदा दर्दनाक मौत… परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles