13.7 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

नव विवाहिता ने लगाया फंदा दर्दनाक मौत… परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप…

Ashoka Times…19 December paonta sahib 

उपमंडल पांवटा साहिब स्थित गुरुवाला में एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मामले में परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है।

जानकारी के मुताबिक नव विवाहिता को आज दोपहर अचेत अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रिश्तेदार अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए।

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ने अपनी मर्जी से पिछले फरवरी में शादी की थी। जिसके बाद से वह अपने मायके नही आती जाती थी। 

 उन्होंने बताया कि आस पड़ोस के लोगों से बातचीत कर पता चला है की लड़की खुश मिजाज की थी और ससुराल में भी ठीक से रह रही थी।

आज अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल आने के बाद पता चला कि युवती के शरीर पर कई चोटों के निशान है और गले पर भी निशान पाए गए हैं। जबकि मृतका ने फांसी इत्यादि नहीं लगाई है तो फिर उसकी मौत कैसे हुई? यह बात उनके जहन में लगातार खलबली मचाये हुए है।

मृतका की मां रो-रो कर अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही है और जिसने भी उसकी बेटी के साथ ऐसा किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए गुजारिश कर रही है।

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तैनात सीनियर डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि नव विवाहिता को अस्पताल लाने से पहले ही अपने प्राण त्याग चुकी थी जिसे पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में भेजा गया है। इस हादसे में मृतका की पहचान किरण पत्नी दिनेश सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी गुरुवाला पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

उधर, एसएचओ पुरूवाला राजेश पाल ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पहचान किरण पत्नी दिनेश सोनी उम्र 26 वर्ष निवासी गुरुवाला पांवटा साहिब के तौर पर हुई है।

 वहीं, इस मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का नजर आ रहा है नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles