15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

हत्याकांड का आरोपी 48 घंटे में गिरफ्तार… न्यायालय में पेश 

Ashoka time’s…20 December 23

राजधानी के शिवपुरी कब्रिस्तान में युवक की हत्या के मामले की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली है।

पुलिस ने इस मामले में कृष्णानगर निवासी अभिषेक (26) पुत्र स्व. कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को इसे अदालत में पेश किया जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक 15 दिसंबर को ही आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी सीपीआरआई की हत्या हो गई थी।

मामले की जांच टीम के मुताबिक 15 दिसंबर की शाम को आसिम, अभिषेक सहित दो अन्य दोस्तों ने शिवपुरी के कब्रिस्तान में बैठकर शराब का सेवन किया। कुछ देर बाद दो दोस्त चले गए और आसिम तथा अभिषेक वहीं बैठे रहे। इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते दोनों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है दोनों के बीच पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

जांच टीम ने मौके से पत्थर, मिट्टी, कपड़े, बोतलें, गिलास और खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए जुन्गा भेजे हैं। अब वैज्ञानिक अपराध के साक्ष्य की जांच और विश्लेषण करने के बाद की मौत के असली तथ्य सामने आएंगे। फिलहाल छोटा शिमला थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि हत्या मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े हर पहलु की जांच की जा रही है।

पूरा मामला…

17 दिसंबर को कनलोग में शिवपुरी कब्रिस्तान में खून से लथपथ हालत में एक शव मिला था। पेयजल कंपनी के कर्मी प्रताप सिंह ने इसकी पुलिस को सूचना दी। प्रताप सुबह करीब 7:15 बजे पानी की आपूर्ति देने कब्रिस्तान गया था, वहां उसने एक व्यक्ति को झाड़ियों में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर डीएसपी अमित ठाकुर के साथ एफएसएल की टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए हैं। साथ में डॉग स्कावड की भी मदद ली गई।

इस दौरान शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने प्रवासी लोगों से पूछताछ की। इसके बाद 18 दिसंबर को शव की शिनाख्त आसिम (22) पुत्र क्वारधन निवासी रांची झारखंड निवासी के तौर पर हुई है। मृतक के पिता करीब 35 सालों से शहर के सीपीआरआई क्षेत्र में बने अस्थायी मकान में रहते हैं और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आसिम 15 दिसंबर की शाम से घर से गायब था।

गोवंश के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को किया गिरफतार…. क्षेत्र में हड़कम्प

वाहन की चपेट में आने से सांभर की मौत…. चालक गंभीर जख्मी

नव विवाहिता ने लगाया फंदा दर्दनाक मौत… परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप…

पांवटा साहिब में यहां रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित जल्द निपटाएं अपने काम..

अंजना ठाकुर ने किया” बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ ” कार्यक्रम का उद्घाटन…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles