=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
12.6 C
New York
Monday, October 12, 2026

Sirmour 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ#त… जाँच में जुटी पुलिस

Sirmour 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ#त… जाँच में जुटी पुलिस

Ashoka time’s…26 September 26

जिला सिरमौर के जमटा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने वाली 21 वर्षीय नवविवाहिता की उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

करीब दो हफ्तों तक नाहन के मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहने के बाद आखिरकार बीती शाम निशा जिंदगी की जंग हार गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाहन के बनेठी क्षेत्र के बोहल गांव की रहने वाली निशा (पुत्री राजेंदर सिंह) की शादी जमटा के ग्रहां गांव में विक्रम सिंह के साथ हुई थी। गत 11 तारीख को निशा ने अपने ससुराल जमटा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया था, जहाँ उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।

उपचार के दौरान पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। पुलिस को दिए बयान में 21 वर्षीय निशा ने बताया था कि उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। हालांकि, उसने ऐसा कठोर कदम किस दबाव या परिस्थिति में उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका है।

बीती शाम आखिरकार इलाज के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर नरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगामी तफ्तीश जारी रखी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles