18.4 C
New York
Thursday, October 15, 2026

Morning Joggers Club के सदस्यों ने फहराया तिरंगा….

Ashoka Times…15 august 2026

पांवटा साहिब। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर Morning Joggers Club के सदस्यों द्वारा पार्क में तिरंगा फहराकर देशभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। यह अवसर क्लब के सभी सदस्यों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय रहा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुमेश वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस सफल बनाने में उपस्थित सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सदस्यों ने कहा कि पार्क में लहराता तिरंगा केवल राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक नहीं, बल्कि सभी के दिलों में देशभक्ति, एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को सदैव ऊंचा रखने की प्रेरणा है।

मॉर्निंग जॉगर्स नरेंद्र पाल सिंह डायरेक्टर द स्कालर्स होम ने इस अवसर पर कहा की है बेहद गर्व की बात है कि हम आज देश को आगे बढ़ाने में सभी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पार्क में तिरंगा फहराने का जो संकल्प लिया था, वह आज साकार हुआ। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित एवं वरिष्ठ नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर आदरणीय बुजुर्गों अरविंद गोयल, जसवंत सिंह, एवं कुलवंत सिंह चौधरी ने अपनी उपस्थिति से सभी का उत्साह बढ़ाया। उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सभी सदस्यों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Morning Joggers Club के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी अपने शहर, समाज और पर्यावरण के हित में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles