14.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

Live accident footage…वाई-पॉइंट से बद्रीपुर तक नेशनल हाईवे बना हादसों का कारण…

Ashoka Times…26 November 2025

पांवटा साहिब के शहर के बीच से गुजरता नेशनल हाईवे खामियों से भरा पड़ा है जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। दरअसल वाई पॉइंट और बद्रीपुर के बीच एक भी यू टर्न नहीं है। आधिकारिक तौर पर बीबी जीत कौर स्कूल के आस-पास छोड़ा जाना था । लेकिन राजनीतिक हस्ताक्षेप के चलते पहला यू टर्न वाई प्वाइंट पर छोड़ दिया गया और दूसरा यू टर्न महज 100 मीटर की दूरी सब्जी मंडी और हीरपुर मार्ग पर रखा गया। यही वो जगह है जहां पर सबसे ज्यादा हादसे और सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

दरअसल वाई प्वाइंट और सब्जी मंडी यू टर्न से लेकर बद्रीपुर तक कोई भी यू टर्न नहीं छोड़ा गया है अगर किसी दुकान या शॉपिंग के लिए जाना हो तो या तो पांवटा साहिब का चक्कर काट दूसरी और जाना पड़ता है जबकि एन एच नियमों के अनुसार 700 मीटर के भीतर एक यू टर्न दिया जा सकता है। ऐसा एक यू टर्न बीबीजीत कौर स्कूल के आस-पास छोड़ा जाना था जहां पर स्कूल के बच्चे आसानी से आवा-जाही कर सकें और नजदीक सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में भी आसानी से आपातकालीन सेवा में यू टर्न लिया जा सके लेकिन बच्चों और मरीजों की जान को पूरी तरह से दरकिनार कर यू टर्न को राजनीतिक हस्ताक्षर के चलते सब्जी मंडी और हीरपुर मार्ग के बिल्कुल सामने बना दिया गया।

ना तो वाई पॉइंट पर न ही सब्जी मंडी चौंक पर ट्रेफिक लाइटें …

वही दूसरा विकल्प आईटीआई के सामने यू टर्न कर रखा गया है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में आईटीआई के पीछे से विकल्प मार्ग और यातायात चलती रहे। यहां पर भी यू टर्न दिया जा सकता है जिसके कारण काफी हदसे कम हो सकते हैं।

आए दिन होने वाले हादसों की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं…

अब आए दिन यहां पर तेजी के साथ हादसे बढ़ रहे हैं । इस जगह पर पहले ही sbi bank, गैस एजेंसी, lic, और आसपास की दुकानों का काफी दबाव रहता है ऐसे में यू टर्न और रॉन्ग साइड से आते लोगों के लिए ये जगह जान का खतरा पैदा कर रही है। एक सप्ताह के भीतर ही यहां पर यू टर्न ले रही गाड़ियों और रॉन्ग साइड से आने वाले वाहन ऑन द्वारा कई दुर्घटनाओं को अंजाम दिया गया। कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी जिसमें कई लोग अलग-अलग समय पर घायल हुए हैं।

वही इस बारे में नेशनल हाईवे एसडीओ सूर्यकांत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसों को रोकने के लिए जो भी सही कदम होगा उठाया जाएगा। उन्होंने यह माना की सब्जी मंडी जाने के लिए जो यू टर्न छोड़ा गया है वह काफी संवेदनशील यू टर्न है।

वहीं SDM पांवटा साहिब गुजींत चीमा ने बताया कि इस जगह को लेकर लगातार डीसी सिरमौर, सीनियर सिटीजन, नैशनल हाइवे और पुलिस प्रशासन से बात चल रही है जल्दी ही बेहतर विकल्प के तौर पर एक यू टर्न बनाया जाएगा ताकि यहां होने वाले हादसों को टाला जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles