स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए एसडीएम ने दिए ये निर्देश…
Ashoka Times…28 November 2025
SDM व अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति पांवटा साहिब ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पांवटा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर पारदर्शी तरीके से बनाया और लगाया जाए ताकि दूर-दराज से आने वाले मरीजों को यह पता हो कि किस दिन कौन से डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में पारदर्शी रोस्टर प्रबंधन और औषधि-निर्देशन व्यवस्था को लेकर SDM द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं की दुर्दशा आने वाले मरीज को सुविधा न हो इसके लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य अधिकारी समय पर ड्यूटी रोस्टर पारदर्शिता के साथ लगाएं इसके अलावा उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पांवटा साहिब तथा शिलाई क्षेत्र से आने वाले नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें इसके लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और ड्यूटी रोस्टर में पारदर्शिता बरती जानी जरूरी है
मुख्य निर्देश
1. डॉक्टरों का पारदर्शी एवं संतुलित रोस्टर प्रबंधन…
SDM ने निर्देश दिए कि विशेषज्ञ तथा सामान्य ड्यूटी डॉक्टरों की ड्यूटी रोस्टर को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से तैयार किया जाए।
• उपलब्ध सभी डॉक्टरों की ड्यूटी संतुलित और न्यायोचित होनी चाहिए।
• किसी भी नागरिक को विशेषज्ञ सेवाओं से वंचित नहीं होना चाहिए।
• मासिक रोस्टर रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।
2. औषधियों के प्रिस्क्रिप्शन पर नियंत्रण अस्पताल के सभी सरकारी डॉक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे दवाइयाँ निजी कैमिस्ट शॉप्स से लिखने से बचें, जब तक कि संबंधित औषधि वास्तव में सरकारी स्टॉक में उपलब्ध न हो या सूचीबद्ध न हो।
• सभी स्टॉक-अभाव का उचित रिकॉर्ड संधारित किया जाएगा।
• यह कदम अस्पताल पर जनता का भरोसा बढ़ाने और सरकारी दवाओं के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने हेतु है।
3. रोगी कल्याण समिति के तहत नियमित आंतरिक ऑडिट ड्रग स्टॉक, प्रिस्क्रिप्शन पैटर्न और उपलब्धता की नियमित आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट अब प्रत्येक रोगी कल्याण समिति की बैठक का अनिवार्य एजेंडा होगी।
यह ऑडिट पारदर्शी रूप से समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। SDM ने कहा कि ये कदम मरीजों के विश्वास को मजबूत करने, सेवा-गुणवत्ता बढ़ाने और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब को अधिक जवाबदेह व जनहितकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

