14 C
New York
Thursday, October 22, 2026

8 घंटे करेंगे HRTC कर्मचारी काम…..

  1. हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत सिर्फ 8 घंटे काम करेंगे। इसका ऐलान सरकाघाट में गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने किया। यदि एचआरटीसी कर्मी पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत काम करते हैं तो इससे बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। कर्मचारियों ने गेट मीटिंग के दौरान प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं की तरफ ध्यान देने को तैयार ही नहीं है।

समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है और न ही अन्य वित्तीय लाभ। ओवरटाइम देने का नाम ही नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों के पद खाली चल रहे हैं। जीवन राणा ने कहा कि बरसात के इस मौसम में जब रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी होते हैं तो सभी अपने घरों में दुबक जाते हैं, लेकिन उन परिस्थितियों में भी निगम के कर्मचारी अपनी सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई तक प्रदेश भर में गेट मीटिंग का दौर जारी रहेगा और तब तक यदि प्रबंधन ने मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो फिर पहली अगस्त से वर्क टू रूल के तहत सिर्फ 8 घंटे ही काम किया जाएगा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles