6.5 C
New York
Sunday, October 18, 2026

500 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू….शैक्षणिक योग्यता 10वीं,12वीं

500 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू….शैक्षणिक योग्यता 10वीं,12वी

Ashoka time’s…19 August 26

मैसर्ज़ बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड दिल्ली द्वारा किचन हेल्पर व स्टुअर्ड के दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई व बंगलुरु में 500 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू मॉडल करिअर सेंटर सोलन नजदीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली, जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 22 अगस्त, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उम्मीदवार के चयनित होने के उपरांत दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके खर्चे का पूरा निर्वहन कंपनी द्वारा किया जाएगा।

इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles