6.5 C
New York
Sunday, October 18, 2026

पांवटा मर्डर मिस्ट्री…नशा और वेश्यावृति हो सकती है हत्या का कारण…

पांवटा मर्डर मिस्ट्री…नशा और वेश्यावृति हो सकती है हत्या का कारण…

Ashoka Times…19 august 2026

पांवटा साहिब में मर्डर मिस्ट्री को लेकर अभी भी कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन लोगों की मानें तो सामने आ रहा है की हत्या के कारण नशा और वेश्यावृति हो सकती है। हालांकि पूरी तरह से सच का पता पुलिस जांच के बाद सामने आ पाएगा।

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक और उसके आसपास के क्षेत्र में जिस तरह की प्रवृत्ति इस वक्त हावी है उसको देखते हुए नशा और वेश्यावृति सबसे बड़ी कारण हत्या में हो सकती है। विश्वकर्मा चौक पर रात 12:00 बजे के बाद विश्वकर्मा चौक और इसके पीछे बनी पार्किंग में अक्सर नशे और वेश्यावृत्ति के काम जोर-शोर से शुरू हो जाते हैं।

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे नगर परिषद पार्किंग में शिलाई के 54 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने वाले एक आरोपी युवक और एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 का बताया जा रहा है। जिसका नाम आमिर पुत्र आरिफ बताया जा रहा है। वहीं दूसरी एक यूवती जिसका नाम रेखा उर्फ अन्नु बताया जा रहा है वह भी इस हत्या में शामिल है।

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने बेहतरीन काम करते हुए 12 घंटे में हत्या के दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगालें तो सामने आया कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा के साथ लगते वार्ड नंबर 9 की गली में युवक युवती और अन्य भागते नजर आ रहे हैं। उसके बाद आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से ट्रेस कर लिया। वही लगातार कोशिशों के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली ।

बताया जा रहा है कि मृतक भागमल शिलाई से सब्जीयां अपनी पिकअप में लेकर पांवटा मंडी आया करता था । बीते कल भी वह मंडी में अपना माल बेचकर आया था। हालांकि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है क्या मृतक के साथ लूटपाट की गई थी और उस के पास कितने पैसे थे।

विश्वकर्मा चौक पर 10 दिनों में दो बार मोबाइल स्नैचिंग और पैसे छीनने के मामले आये सामने….

बता देंगे पिछले 10 दिनों में पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक देहरादून मार्ग पर दो ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें एक बैंक कर्मी से ₹200 छीने गए और एक युवक से मोबाइल छीन लिया गया था हालांकि मोबाइल छीनने वाले मामले में एक सनेचर को पड़कर पुलिस के हवाले किया गया था उस मामले में आगे क्या कार्रवाई की गई इसका अभी कोई पता नहीं लग पाया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles