10.2 C
New York
Saturday, October 17, 2026

जगदीश तोमर ने ली “देवभूमि दून पहाड़ी संगठन” अध्यक्ष के रूप में शपथ…

Ashoka Times…17 October 2026

पांवटा साहिब में देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश तोमर ने शपथ ग्रहण करते हुए कहा कि पहाड़ हित और युवाओं को नशे से बचने के लिए वे काम करेंगे।

युवा उद्यमी और पहाड़ी क्षेत्र में विशेष पकड़ रखने वाले जगदीश तोमर ने देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ी क्षेत्र के गरीब तबके के लोग जो अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं उनको काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है उन्होंने कहा कि सैनी समाज जो पहले से ही अस्पताल में लंगर सेवा लगा कर परमार्थ का काम कर रहा है वे उनके इस सामाजिक काम में अपना सहयोग करेंगे। ताकि दूरदराज से आने वाले लोग अस्पताल में भूखे ना रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर नशे पर करेंगे वार…

जगदीश तोमर ने कहा कि पहाड़ के बच्चे जो कभी बेहद सीधे साधे हुए करते थे। वह आज नशे की चपेट में फंसते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों व देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के मार्गदर्शन में युवाओं को नशे से बचने का प्रयास किया जाएगा।

पढ़ने वाले बच्चों को लिए लाइब्रेरी का भी किया जाएगा इंतजाम….

उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढ़ना चाहते हैं चाहे वह कॉलेज से हों या स्कूल से और अपना और प्रदेश का भविष्य सुधारना चाहते हैं, जो अक्सर रात-रात भर लाइब्रेरी या इधर-उधर से किताबें ढूंढ कर पढ़ाई करते हैं उनकी इस समस्या के निवारण हेतु एक लाइब्रेरी का भी इंतजाम किया जाएगा।

खेलकूद के लिए भी बच्चों को किया जाएगा प्रेरित….

जगदीश तोमर ने कहा कि खेलकूद के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया जाएगा ताकि वह नशे की ग्रिफ्त से दूर रह पाए चाहे कबड्डी हो या अन्य कोई भी खेल प्रतियोगिता सभी आयोजन करवाने का प्रयास किया जाएगा ताकि युवा पुलिस आर्मी या अन्य फोर्सज में अपना भविष्य बेहतर कर पाए।

देवभूमि दून पहाड़ी संगठन समारोह संपन्न…

देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के संरक्षक जेलदार दिनेश तोमर की अध्यक्षता में समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम नवरात्रि के पावन पर्व पर दीप प्रज्वलन के साथ आदिशक्ति देवी दुर्गा एवं माता सरस्वती का आव्हान किया गया। उसके बाद पदाधिकारियों को सेकंडों लोगों की उपस्थिति में संगठन के पद ग्रहण की शपथ दिलाई गई। तदोपरांत सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

यह संभालेंगे देवभूमि दून पहाड़ी संगठन का दायित्व…

अध्यक्ष जगदीश तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मामराज ठाकुर, महासचिव मस्त राम शर्मा, कोषाध्यक्ष लाल सिंह चौहान ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles