8.9 C
New York
Sunday, November 1, 2026

4 जून को ददाहू व कई इलाकों में लगातार 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप..

4 जून को ददाहू व कई इलाकों में लगातार 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ठप..

Ashoka time’s…2 june 26

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के ददाहू उप-मण्डल के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद जरूरी सूचना है। क्षेत्र में सुचारू बिजली व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगामी 4 जून, दिन गुरुवार को विद्युत विभाग द्वारा आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इस मरम्मत कार्य के चलते ददाहू, नाहन टाउन (ददाहू) और संगड़ाह क्षेत्र के कई इलाकों में लगातार 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।

विद्युत उप-मण्डल ददाहू के सहायक अभियंता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक 33/11KV विद्युत सब-स्टेशन ददाहू, 33/11KV सब-स्टेशन नाहन टाउन और 33/11KV सब-स्टेशन संगड़ाह में हाई टेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) लाइनों का आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

इस बड़े रखरखाव अभियान के कारण इन तीनों मुख्य सब-स्टेशनों से निकलने वाले सभी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रखी जाएगी। विद्युत विभाग ने ददाहू सब-डिवीजन के सभी उपभोक्ताओं, घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की वह 9 बजे से पहले अपने निजी कार्य निपटा लें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles