9.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

*पुलिस थाना पांवटा -संगड़ाह के अंतर्गत आरोपी के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा/चरस मामला दर्ज*

*पुलिस थाना संगड़ाह के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद मामला दर्ज*

Ashoka time’s…31 October 26

दिनांक 31/10/26 को पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 4.74 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब हैलीपैड हरिपुरधार में मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति साहिल शर्मा निवासी गांव लोहाणधार डाकघर मझौली तहसील कुपवी जिला शिमला, हरिपुरधार के आस पास हेरोइन/चिट्टा बेचने का काम काम कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 4.74 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

 

*पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 604 ग्राम चरस बरामद मामला दर्ज*

दिनांक 30/10/26 को SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 604 ग्राम चरस बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब सतौन बस स्टैण्ड के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति नारायण सिंह निवासी गांव काण्डी सुन्दराड़ी, डा0 व तह0 शिलाई, जिला सिरमौर, चरस बेचने का काम कर रहा है । जिस पर पुलिस टीम ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से कुल 604 ग्राम चरस बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles