
हिमाचल की सबसे हॉट सीट पर करेंगे भाजपा को मजबूत…
Ashoka Times…20 November 2026
पांवटा साहिब के भाजपा नेता पवन चौधरी को एक और बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव पवन चौधरी को शिलाई विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है।
बता दें कि भाजपा की 2027 चुनावी तैयारियों के तहत हिमाचल के 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिला सिरमौर की सबसे हॉट सीट शिलाई की जिम्मेदारी इस बार पवन चौधरी को सौंपी गई है। बता दें कि पांवटा साहिब के नगर परिषद और पंचायती चुनावों के दौरान भी उन्होंने बेहद सक्रिय भूमिका अदा की थी। आपको बता दे की पवन चौधरी को जो भी जिम्मेदारी भाजपा कमान द्वारा दी जाती है वह उसे दिलो जान से पूरा करते हैं।

क्या बोले पवन चौधरी…
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजीव बिंदल द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह दिलो जान से उसे पर खडा उतरने का प्रयास करेंगे।
क्यों है हिमाचल की सबसे हॉट सीट…
आपको बता दे की जिला सिरमौर की शिलाई सीट भाजपा के लिए अहम हैं । क्योंकि जय राम ठाकुर जो की भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा है उनके लिए भी ये सीट बेहद जरूरी है। शिलाई के सबसे मजबूत प्रत्याशी के साथ जयराम ठाकुर के संबंध अब रिश्तेदारी में बदल चुके हैं। जिसके कारण ये सीट हिमाचल प्रदेश के सबसे हॉट सीट में मानी जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों मे जुट चुकी है। इसी कड़ी में अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से 66 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय की ओर से विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी की गई है।

जारी सूची के मुताबिक सिरमौर जिले के शिलाई में पवन चौधरी, पच्छाद में रणवीर सिंह, नाहन में सुरेंद्र हिन्दुस्तानी, श्री रेणुका जी में साकेश शर्मा और पांवटा साहिब में रामेश्वर शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र में दिनेश शर्मा, भरमौर में चंद्र लाल ठाकुर, चंबा में दिव्य चक्षु, डलहौजी में विनोद ठाकुर तथा भटियात में सुभाष उपाध्यक्ष को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नूरपुर जिले के नूरपुर में जगदेव ठाकुर, इंदौरा में अभिजीत जम्बाल, फतेहपुर में प्रदीप शर्मा तथा जवाली में पंकज शर्मा हैप्पी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दयानंद आदर्श विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल की ओर से सभी प्रदेशवासियों को श्री रेणुका की अंतरराष्ट्रीय मेले की शुभकामनाएं।

बीडीसी मेंबर श्री नीलू जी की ओर से सभी को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला की हार्दिक शुभकामनाएं


हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशनलमिटेडभी की ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं


