
शिलाई गोलीकांड का खुलासा: सिरमौर पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोचा…
Ashoka time’s…18 Nov 26
दिनांक 10.11.2026 को पुलिस थाना शिलाई मे रविन्द्र सिंह पुत्र श्री खयाली राम निवासी गांव क्यारटा पिपलटी, डाकघर जामू कोटी, तहसील ददाहू, जिला सिरमौर की शिकायत दर्ज करवाई थी कि दिनांक 10.11.2026 को प्रातः करीब 7:20 बजे अपने भाई खजान सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर HP71A-4396 पर सवार होकर गांव चांदपूर धार से अपने घर क्यारटा पिपलटी लौट रहा था तो इससे धमाके की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान कोटी उतरोऊ मोड़ के पास पीछे बैठे खजान सिंह अचानक मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया। बाद में रविन्द्र सिंह ने अपने घर पहुंचकर जब हेलमेट की जांच की तो हेलमेट के पिछले हिस्से में छेद पाया तथा उसके अंदर से चांदी रंग की धातु की एक गोली बरामद हुई।
इसके अतिरिक्त उसके सिर व पीठ पर भी चोटें पाई गईं। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके भाई खजान सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। रविन्द्र सिंह ने संदेह जताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाकर उसके भाई की हत्या की गई है तथा उसे भी गोली लगने से चोटें आई हैं। जिस पर पुलिस थाना शिलाई मे अभियोग संख्या 67/2026 दिनांक 11.11.2026, धारा 103(1), 109(1), 115(2) BNS एवं धारा 25 Arms Act पंजीकृत कर मामले मे गहनता से अन्वेषण किया गया । पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा SFSL जुन्गा की विशेषज्ञ टीम द्वारा घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण किया गया
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सिरमौर एवं SDPO पांवटा साहिब द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मामले की गहन जांच के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने DySP श्री मान्वेद्र सिंह ठाकुर की अगुवाई मे विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय नाहन जिला सिरमौर द्वारा दिये गए दिशा निर्देशों पर प्रभारी थाना SI महिपाल सिंह, मु0आ0 विनोद कुमार, HHC अजमेर अली ,आ0 अनिल कुमार, पुलिस थाना शिलाई , आ0 राजेन्द्र सिंह, मु0आ0 रोहित कुमार व आ0 रोबिन कल्याण साईबर सैल नाहन तथा आ0 नरेन्द्र चौहान , आ0 रोशन लाल को शामिल किया गया ।
SIT टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सुचनाओं व स्थानिय व्यक्तियों से पुछताछ के आधार पर Blind Murder को सुलझाने मे सफलता हासिल करते हुए दिनांक 18.11.2026 को इस मामले में आरोपी विनोद पुत्र श्री ग्यार सिंह निवासी गांव कथयाड, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपनी बहन सुमन को मृतक के पुत्र रोहित द्वारा घर से भगाकर ले जाने के कारण सोची समझी साजिश तैयार करके रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी विनोद उपरोक्त को आज माननीय अदालत शिलाई मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

