13.2 C
New York
Tuesday, November 17, 2026

प्रोटेक्शन एंड टेस्टिंग कार्य के चलते 18 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित…

प्रोटेक्शन एंड टेस्टिंग कार्य के चलते 18 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित…

Ashoka time’s…17 Nov 26

33/11 केवी विद्युत उपमंडल संगड़ाह में प्रोटेक्शन एंड टेस्टिंग का कार्य किए जाने के चलते 18 नवंबर को क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और कस्बों में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल ददाहू कोमल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संगड़ाह स्थित 33/11 केवी सब-स्टेशन में बुधवार को आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसके तहत प्रोटेक्शन एंड टेस्टिंग का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। इसी कारण सब-स्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के दौरान संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अन्य बिजली आधारित कार्य करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विद्युत विभाग के अनुसार सब-स्टेशन में प्रोटेक्शन और टेस्टिंग का कार्य विद्युत व्यवस्था की सुरक्षा तथा सुचारू संचालन के लिहाज से आवश्यक है। इस कार्य के पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, कार्य की स्थिति के अनुसार आपूर्ति बहाल होने के समय में बदलाव संभव है। विभाग ने क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटाने और विभाग को सहयोग देने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles