14.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

शिलाई भूस्खलन हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत…

प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की मांग…सरिता शर्मा

Asokatime’s… 27September 

उपमंडल पांवटा-शिलाई क्षेत्र के तहत रास्त पंचायत में भूस्खलन हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान विनोद कुमार के तौर पर हुई है।वही, उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में विनोद ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पर लगभग 2 घंटे चले रेस्क्यू में सभी मृतकों व घायलों को बाहर निकाला गया जिसमें परिवार का एक व्यक्ति विनोद गंभीर रूप से घायल हुआ था।

वहीं अब एक ही परिवार के मृतकों का आंकड़ा 5 व कुल 6 मौतें हुई है जिसमें प्रदीप उसकी पत्नी व तीन मासूम बेटियां और एक भांजी शामिल है वही पीड़ित परिवार में अब मात्र 3 सदस्य जिंदा है जिसमें मृतक विनोद का 3 वर्षीय बेटा व उसके बुजुर्ग दादा-दादी शामिल है बुजुर्ग दादा दादी अब 3 साल के बेटे का एकमात्र सहारा है

वहीं स्थानीय बीडीसी सदस्य सरिता शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और पीड़ित परिवार के आवास की व्यवस्था की जाए।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles