10.1 C
New York
Thursday, October 22, 2026

शराब से भरा ट्रक पुलिस ने लिया कब्जे में… पढ़ें क्या है पूरा मामला…

Ashoka Times…20 July 2025

जिला सिरमौर में पुलिस द्वारा शराब से भरा एक ट्रक गिरफ्त में लिया गया है जिसमें 800 पेटी शराब की बरामद की गई।

एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गांव मीरपुर कोटला से उज्ज्वल माजरी बैरियर की तरफ आ रहे एक ट्रक को पुलिस टीम ने शक के आधार पर रोका। जांच के दौरान ट्रक शराब की पेटियों से लदा हुआ पाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने चालक महेंद्र सिंह निवासी गांव पनार, ददाहू से शराब को परिवहन करने के संबंध में परमिट व कागजात मांगे। चालक ने पुलिस को बताया कि यह शराब हिमगिरी शराब फैक्ट्री मीरपुर कोटला से बद्दी लेकर जा रहा है। पुलिस ने जब परमिट की जांच की तो परमिट के हिसाब से ट्रक में 750 एमएल के 300 बॉक्स व 375 एमएल के 500 बॉक्स जोकि कुल 800 होने चाहिए थे लेकिन ट्रक में लोड़ शराब को जांच करने पर ट्रक में 700 पेटियां 750 एमएल व 100 पेटियां 180 एमएल शराब जोकि कुल 800 पेटियां पाई गईं। ट्रक और लोड शराब में भिन्नता पाई गई, जिसके चलते ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

एसपी ने बताया कि जांच करने पर परमिट व कागजात के अनुसार ट्रक में लोड शराब में भिन्नता पाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles